Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गईं ममता के सामने विरोध प्रदर्शन

प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घर में रहने वाले लोगों और सामान को बाहर निकालने का काम जारी है

18 Sep 2024

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गईं ममता के सामने विरोध प्रदर्शन

कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। सड़क जलमग्न हो गई हैं। घर डूब गये हैं और फसलें नष्ट हो गयी हैं। हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को जिले में पहुंचीं। उन्होंने घाटल में बाढग़्रस्त इलाके का दौरा किया। सबसे पहले वह पुरशुरा पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी को स्थानीय महिलाओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। बाढ़ पीडि़तों ने ममता बनर्जी के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक ने मुख्यमंत्री से कहा कि तिरपाल भी नहीं आये। खाना भी नहीं आया है। एक अन्य महिला ने कहा कि हम हर साल बाढ़ से पीडि़त होते हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मालूम है, पानी निकल रहा है। 
वहीं, हरिहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति गोपाल जाना ने फिर कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि ऊंची जगह पर चले जाओ, लेकिन वह कहां है? तिरपाल आदि कुछ भी नहीं है। एक अन्य महिला ने शिकायत की, वो आने के बाद कम से कम खड़े होकर देख सकती थी। क्या वह मदद करेंगी? वरना हम बह जायेंगे। कम से कम बांध तो ठीक कराएं। वो आया और टाटा-बाय-बाय करके चली गईं। पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार और जिलाधिकारी खुर्शीद अली कादरी से ममता बनर्जी ने बातचीत की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत ठीक से पहुंची या नहीं, इसकी जानकारी ली। 
प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, ममता बुधवार रात पश्चिम मेदिनीपुर में रहेंगी। कंसाई नदी का बांध टूटने से दासपुर, डेबरा जैसे इलाकों में स्थिति भयावह हो गयी है। रात से ही पानी गांवों में घुस रहा है। केशपुर में बाढ़ से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। डेबरा के लोडा सदर घाट के मुहाने पर उफनाई कंसाई नदी का पानी गांव में घुसने लगा है। 
स्थानीय लोग मंगलवार रात से ही रेत की बोरियों से पानी रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यह काम नहीं किया। गांव में पानी घुसने से कई लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। डेबरा पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहा है। घाटल, चंद्रकोना, दासपुर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। दासपुर के ब्लॉक दो के गौरा ग्राम पंचायत के रामपुर इलाके में बुधवार को पानी के कारण दो मंजिला मकान का एक हिस्सा ढह गया। पलाशपाई नहर का बांध टूट रहा है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घर में रहने वाले लोगों और सामान को बाहर निकालने का काम जारी है। दासपुर के 1 ब्लॉक के समत गांव में कंसाई नदी का तटबंध भी टूट गया है। गांव के बड़े इलाके में पानी भर गया। एक के बाद एक बांध टूटने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गईं ममता के सामने प्रदर्शन
प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घर में रहने वाले लोगों और सामान को बाहर निकालने का काम जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News